जीवन के बचे हुए दिनों को चलो हम भी एक पंख लगा दें,पंछियों से कहो हमे भी अपने जैसे उड़ने का हुनर शिखा दें |
बहुत हो गई ये कशमकश भरी जिंदगी, खुले आसमान में जीने का अनुभव तो करा दें |
माना आसान नहीं उस पक्षी का जीवन भी , पर मृग तृष्णा से मुक्त हो जीवन यही हमे भी सबक सिखा दें |
लोभ मोह की सीमित परिभाषा का हमें भी ज्ञान करा दें,विषम परिस्थितियों में स्थिरता का पाठ पढ़ा दें |