राम तुमने सिखलाई मर्यादा
पर ये जग सीख ना पाया
राम के आदर्शों को यहाँ
किसने अपनाया
राम ने वचन की खातिर छोड़ी सत्ता
बिना भेदभाव सबको अपनाया
पिता महत्व रिश्तों को
परिवार का महत्व सबको समझाया
राम तुमने दया, त्याग सिखाया
पर जग को लालच ही है भाया
राम तुमने सिखाई मर्यादा
पर ये जग सीख ना पाया
राम तुमने धर्म को गाया
पर क्या मानव धर्म बचा पाया
रामराज्य है सबका सपना
जय श्री राम सबने गाया
वन्दना शर्मा