प्रेमकविता : सुना है|
सुना है इस गली में,
एक एकतर्फा प्यार घूमता है,
जो चाहता है अपने प्यार के करीब जाना,
पर उसका रास्ता ही उसे काटता है |
प्यार भी अजीब है
दो दिलों के रास्ते को जोड़ता है
या फिर कभी वो रास्ते ही एक होके भी अनजान बनाता है |
सुना है ये एकतर्फा प्यार बहुत महंगा होता है,
कुछ देने की बदले में कुछ कमाता नहीं,
पर अफसोस ये नहीं की हम कुछ गँवाते है,
वो ये है की दिल में होके भी हम कुछ बताते नहीं |
सुना है ये एकतर्फा प्यार पागल होता है,
उसे देखने के लिये हर बार तड़पता है
पर उसके सामने आते ही खुद को उससे अनजान कहलाता है |
सुना है इस आँखों की लड़ाई में,
कोई हारे या जीतें वो आँखें ही तड़पती है,
आँसू के बहने से वो दिल को दर्द से भर देती है |