आज मेरा दिल खुशी और गर्व से भर गया है। आप सभी के प्यार और साथ की वजह से हमारी कहानी 'नफरत की आग' ने एक बहुत ही बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।
मुझे बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मातृभारती पर हमारे साथ 31,500 से भी ज्यादा रीडर्स जुड़ चुके हैं और 10,300 से अधिक दोस्तों ने इस कहानी को डाउनलोड किया है।
एक लेखक के लिए इससे बड़ा कोई सम्मान नहीं हो सकता कि उसकी लिखी बातों को इतने हजारों लोग पसंद कर रहे हैं।
मुझसे एक छोटी सी चूक हो गई कि मैं इस खुशी का जिक्र पिछले चैप्टर में नहीं कर पाया, लेकिन आप सबका शुक्रिया अदा करना मेरे लिए सबसे जरूरी है। आप हैं, तो मेरी कहानियाँ हैं।
बस इसी तरह अपना साथ बनाए रखिएगा। वादा करता हूँ कि आगे की कहानी और भी रोमांचक और रोंगटे खड़े कर देने वाली होगी! अगर आपको मेरी मेहनत पसंद आ रही है, तो कृपया Rating दें और मुझे Follow जरूर करें ताकि हम इस सफर में हमेशा साथ रहें।
एक बार फिर, तहे दिल से शुक्रिया! 🙏✨"