अनकहे शब्द
मिलने आए थे,
उम्र निकलने से
चेहरा बदल गया है
पर भाव वही हैं
जो पहले थे।

समय के संग
वे परिपक्व हो चुके हैं —
कहते हैं मुझसे,
“हम अब निडर हो चुके हैं,
तुम चाहो तो
पहुंच जाएंगे मंज़िल तक।”

मैंने बस सुन लिया,
क्या कहता —
अब देर हो चुकी है।

Hindi Poem by Rajiv : 112002037

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now