"यादें और तन्हाई"

याद उसकी आती रही रात भर,
दिल मेरा दुखाती रही रात भर!

हर-सू चांदनी, ये बारिश की बूँदे
मुझको जलाती रही रात भर!

उसके और मेरे प्यार भरे गीत, नग्मे,
मै तन्हा गुनगुनाती रही रात भर!

उस बेवफा के, बेवफाई के किस्से,
इस चाँद को सुनाती रही रात भर!

खलिश, बेचैनी, टूटे ख्वाब, तड़प,
मै दर्द मे कराहती रही रात भर!

बेदर्द का नाम वरक़-ए-दिल पर मै,
लिख-लिख के मिटाती रही रात भर!

क्या सोचा था, क्या हुआ, सोचकर,
चश्म तकिया भिगोती रही रात भर!

"कीर्ति" अकेली नही थी इस दर्द मे,
ये तन्हाई साथ रोती रही रात भर!

Kirti Kashyap_"एक शायरा"✍️


हर-सू = चारों तरफ
खलिश = चुभन
वरक़-ए-दिल = दिल के पन्ने
चश्म = ऑंखें

Hindi Shayri by Kirti kashyap : 111999813

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now