यहीं पर थीं
मेरी आधी बातें,
यहीं पर थीं
मेरी आधी रातें।
यहीं पर थीं
सारी आधी राहें,
यहीं पर थीं
हमारी जीती- जागती
आधी मुलाकातें।
यहीं हुये थे
पूर्ण से अपूर्ण,
सत्य से असत्य
अहिंसक से हिंसक।

*** महेश रौतेला

Hindi Poem by महेश रौतेला : 111997080

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now