रोना आ रहा है दिल से, क्या करूँ मैं अब,
बस एक बार तेरे मैसेज का इंतज़ार है सब।
मन करता है भागकर आ जाऊँ तेरे पास,
पर लगता है तुझे मुझसे नहीं कोई आस।
अगर प्यार होता, तो रोक लिया होता तूने,
पर खामोशी से मुझे तन्हा छोड़ दिया तूने।
जानती हूँ मैं, तुझको लगता हूँ बोझ सी,
तेरे सपनों, तेरे भविष्य की राह में रोक सी।
तेरी ख़ामोशी, तेरी चुप्पी सब कह जाती है,
तू प्यार नहीं करता, ये सच्चाई दिखा जाती है।
kajal Thakur 😊