Hindi Quote in Book-Review by Arun

Book-Review quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

✨ जीवन का छलावा ✨

जो जीवन हम जी रहे हैं,
कभी-कभी वह एक छलावा नहीं लगता?

जिस सुख की चाह में हम भागते हैं,
वह क्या केवल एक दिखावा नहीं लगता?

हम तो धर्म निभा रहे हैं अपना,
पर सवाल ये है –
वो किस खुशी के लिए?

हमसे पहले जो थे,
वे भी खाली हाथ ही चले गए।
तो फिर हम किस चीज़ पर गर्व करें?

जो उन्होंने हासिल किया,
वो क्या वैसे ही बना रहा,
या समय ने सब कुछ बदल दिया?

Hindi Book-Review by Arun : 111993946
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now