चलो, मान ही लो तुम अब,
तुम्हारा मुझसे मन भर गया है।
शायद तुम्हें अपने घर के हालात बताना,
मेरी सबसे बड़ी भूल थी।
मैंने तुम्हारे साथ सपने देखे थे,
शायद थोड़े झूठ भी बोल लेता,
तो ये भूल न होती।
और तुम्हारा यूं ही मुझ पर आरोप लगा देना —
"तुम मेरे काबिल नहीं हो" —
क्यों न साफ कह देते,
कि तुम अच्छे हो, पर तुम्हारा घर वैसा नहीं,
जैसा मैंने सोचा था।
प्यार तो कर लिया हमने,
पर अब हालात से पहले
मन का मनोबल ही टूट जाता है।