“बस तस्वीर से इश्क़ किया था…”
सोचा था प्यार में इज़्ज़त भी होगी, समझ भी होगी,
एक ऐसा लड़का मिलेगा — जो हर लड़की की क़द्र करेगा।
पर तुम तो बसूरत ही नहीं, सोच से भी गरीब निकले,
तस्वीरों में दिल ढूँढने वाले, असलियत से डरते निकले।
हम तो फिर भी ख़ूबसूरत थे, दिल भी और चेहरा भी,
पर तुमने तो बस एक फोटो से सब कुछ तौल दिया,
और हमने तो सोचा था — साथ रहना है ज़िंदगी भर,
तो जाँचना तो ज़रूरी था ना, ये गुनाह कब से हो गया?
तुमने आज ये साबित कर दिया,
कि तुम्हारा इश्क़ बस नजरों तक था,
हमारा तो दिल भी सच्चा था और इरादा भी,
पर तुमसे रिश्ता जोड़ना, शायद हमारी ही बड़ी भूल थी।
kajal Thakur 😊