"अब मेरी बारी है!"
कल तक जो रोई थी तेरे लिए,
आज हँसी है अपनी जीत पे।
जिसे तू छोड़ गया सोचकर कमजोर हूँ,
अब वही लड़की आग है रग-रग में।
तेरे बिना भी चलती हूँ,
अब खुद की कदर करती हूँ।
जिसे तू समझा था टूटे हुए शीशे,
वो अब आइना बनकर दिखती हूँ।
तेरा जाना मेरा गिरना नहीं था,
वो तो मेरी उड़ान की शुरुआत थी।
जिस दर्द ने तोड़ा मुझे हर रोज़,
वो आज मेरी ताक़त की बात थी।
तू सोचता होगा पछताएगी कभी,
पर अब वो वक्त मेरी नहीं तेरी हार की तैयारी है।
क्योंकि अब तेरा वक्त गया…
और अब सिर्फ़ मेरी बारी है!
kajal Thakur 😊