जटा के धारी भोले बाबा
तेरी जय जयकार
दया करो प्रभु हम भक्तों पर
दो जीवन ये तार
हर -हर महादेव-4
तेरे भक्तों पर हे भगवन
संकट ने ये घेरा
दया की दृष्टि डालो भगवन
छट जाए ये अंधेरा
हर - हर महादेव -4
तुम अविनाशी हे गंगाधर
अपनी शरण बुलाना
जग ने छोड़ा है मुझको
देखो तुम भी ना ठुकराना
हर-हर महादेव-4
सावन के पावन सोमवार की आप सभी को शुभकामनायें
मीरा सिंह