मुझे ‘मैं’ पसंद हूँ ।

यह बिंदी ना लगाया करो ,

यह तुम पर जँचती नहीं ।

गहरे रंग ही पहना करो ,

यह साड़ी तुम पर फबती नहीं ॥

तो सुनो ...

यह बिंदी मैंने लगाई है ,

तो मुझे तो जँचती ही होगी।

यह साड़ी भी मैंने ही खरीदी है,

पहनी है तो मुझे पसंद ही होगी ॥

तुम्हें लाल रंग पसंद है तो ,

पीला रंग खराब है क्या ?

तुम शौक़ीन हो ‘अंग्रेज़ी’ में बड़बड़ाने के,

तो ‘हिंदी’ मेरी बेमिसाल नहीं है क्या ?

इतना तो तुम्हें भी पता ही होगा कि ,

नहीं मिलते दो लोगों के उंगलियों के भी निशान ।

फिर कैसे हो सकती है ?

सभी की पसंद नापसंद एक समान । ।

मेरे शौक को ,मेरे पहनावे को,

मेरे खाने को , मेरे गाने को ,

यूँ बेवजह जज ना तुम किया करो ।

खुद में भी मस्त रहना सीखो ,

हरदम दूसरों में नुक्स निकालने का कष्ट ना तुम किया करो ॥

क्या पता ...

तुम्हारी कोई पसंद भी ,

करोड़ों में से हर एक को रास नहीं हो। ।

तो क्या ?

आज तक जो तुम खुद को ‘ख़ूब’ समझते आए हो ,

मतलब,

तुम भी कुछ खास नहीं हो।

उषा जरवाल ‘एक उन्मुक्त पंछी’

Hindi Blog by उषा जरवाल : 111985586
Bitu 1 year ago

मेरी भी यही कहानी हैं अपनी पसंद की बिंदी भी नहीं लगानी हैं। अपनी पसंद को लफ्जों में बयां की आपने दिल की बात को खूबसूरती से लिखी आपने।

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now