📚 एक लेखक का सफ़र — शब्दों से आत्मा तक
मुझे ये बताते हुए बेहद गर्व और आनंद हो रहा है कि मेरी अब तक की पाँच किताबें आप सभी पाठकों के साथ साझा करने का अवसर मिला। हर किताब एक एहसास है, एक सफर है — खुद से, समाज से और रिश्तों से।

1️⃣ अग्निपथ – हर मोड़ एक कहानी
एक प्रेरणादायक कथा-संग्रह जो ज़िंदगी के हर मोड़ पर आने वाली चुनौतियों, फैसलों और हिम्मत की कहानियाँ समेटे हुए है।

2️⃣ मन की हार, ज़िंदगी की जीत – एक सफर खुद से खुद तक
ये किताब आत्म-साक्षात्कार और मानसिक संघर्ष की यात्रा है — जब बाहर सब हार जाए तो अंदर से जीतना कैसे सीखें।

3️⃣ काठगोदाम की गर्मियाँ – जब शहर की लड़की पहाड़ों से टकराई
यह एक युवा लड़की की कहानी है, जो पहाड़ों की सादगी में खुद को खोजती है। दोस्ती, मोहब्बत और खुद से जुड़ने की एक खूबसूरत ग्रीष्म ऋतु।

4️⃣ बर्फ के पीछे कोई था – जब कहानी चुप होती है, तो पहाड़ बोलते हैं
खामोशी में छिपी एक दर्दभरी दास्तान, जहाँ हर पंक्ति एक न बोले गए जज़्बात को ज़ुबान देती है।

5️⃣ फोकटिया – एकतरफा रिश्तों की सच्ची कहानी
सबसे हालिया और सबसे दिल को छूने वाली कहानी। ये उन रिश्तों के लिए आवाज़ है जो सिर्फ नाम के होते हैं, जहाँ आप हर बार देते हैं, और बदले में खुद को खोते जाते हैं।

🎉 हाल ही में मुझे @notion.press द्वारा Champ – Bronze Author का सम्मान मिला है — 50 से अधिक पुस्तकों की डायरेक्ट बिक्री के लिए। ये सम्मान आपके विश्वास और प्यार की वजह से ही संभव हो पाया।

📖 अगर आपने अब तक इनमें से कोई किताब नहीं पढ़ी — तो आज से बेहतर दिन कोई नहीं।

📦 Grab your copy now on Amazon, Flipkart & Notion Press.

#DhirendraSinghBisht #AuthorJourney #Phokatiya #NowAvailable #HindiFiction #IndianAuthor #BookMilestone #ReadersLove #BookstagramHindi #SelfRespect #EmotionalReads

Hindi Thank You by DHIRENDRA SINGH BISHT DHiR : 111984442

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now