सजल
समांत-अल
पदांत - फिर याद तेरी आ गई।।
मात्रा भार - 12+14=26

हो गईं आँखें सजल.....

हो गईं आँखें सजल, फिर याद तेरी आ गई।
दिल हुआ रोकर विह्वल, फिर याद तेरी आ गई।।

दिन गुजारे थे कभी, दर्द की परछाइयों में।
लौट आए सुखद पल, फिर याद तेरी आ गई।।

अब अकेला हो गया, काटता अंगना मेरा।
पी रहे कबसे-गरल, फिर याद तेरी आ गई।।

भूल क्या मुझसे हुई, कुछ भी समझ आता नहीं।
प्रीति कर जाती विकल, फिर याद तेरी आ गई।।

श्रम-पसीने को बहा, हमने सजाया स्वप्न-घर।
किंतु जाना था अटल, फिर याद तेरी आ गई।।

बेटियों को ब्याह कर, लाते रहे हैं आज तक।
यह कहावत है विफल, फिर याद तेरी आ गई।।

कुछ उड़े आकाश में, जब अग्नि का गोला बने।
खो गए स्वप्न रसातल, फिर याद तेरी आ गई।।

मनोज कुमार शुक्ल मनोज
13/6/25

Hindi Shayri by Manoj kumar shukla : 111982862

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now