वृक्षों से जीवन हम सबका
वृक्षों से ही हवा मिले
तपती धूप से भी राहत
वृक्षों की ही देन हमें।
बिन मौसम बारिश का होना
वृक्षों की ही कमी से है
कम से कम एक वृक्ष लगाए
जिम्मेदारी हम सभी की है।
बच्चों को संस्कार सिखाए
वृक्षों की रक्षा करना
अपने जन्मदिवस पर सबको
एक वृक्ष का रोपण करना।

विश्व पर्यावरण के दिवस पर अपनी जिम्मेदारी पूरी करें कम से कम एक वृक्ष जरूर लगाए
निवेदक-मीरा सिंह

Hindi Poem by Meera Singh : 111981859

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now