जिंदगी के गमों से श्रृंगार कर लिया मैने
तेरे दिए आंसूओं से खुद को आबाद कल लिया मैनें।
तेरी जिंदगी तुझको मुबारक
अपनी हर सांस तेरे नाम कर दिया मैन।।
तेरी परवाह को अपना दुपट्टा बना लिया मैनें
तेरे हर झूठ को भी सिरोधारय कर लिया मैनें।
तेरी खुशियों की खातिर खुद को शांत कर लिया मैनें
तू ये ना समझना तुझे आजाद कर दिया मैनें। ।
तुझे अपनी साँसों में बसाया है मैनें
तुझे इस दुनिया से छुपाया है मैनें।
तू खुश रहे हमेशा
खुदा से यही हर पल आरजू की है मैनें। ।
मीरा सिंह