कर्म की शक्ति

करें जीवन में एक विचार
विषय हो कर्म इस बार

कैसे पहचाने कर्म की शक्ति को
क्षमता होती है बदलने की दुनिया को


कर्म में होती है शक्ति अद्भुत
परिणाम देती है अलौकिक

करें कैसे कर्म की शक्ति का उपयोग
करें स्थापित लक्ष्य को हृदय में आज


निकलते हैं रास्ते हृदय से अनेक
करें रास्ते का चयन विवेक से एक

कर्म में होती है शक्ति अनेक
समर्पित करते हैं जब तन मन धन एक

करें धन्यवाद प्रभु का आज
स्वतंत्रता दी जिसने कर्म करने की आज

होता है परिणाम प्रभु के नाम
दे प्रभु! हमें उचित परिणाम

Hindi Motivational by Vinay Patel : 111979125

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now