Quotes by Vinay Patel in Bitesapp read free

Vinay Patel

Vinay Patel

@vinaypatel6903


कैसे बनाएं जीवन को बेहतर
लाएं जीवन में विचार बेहतर

प्रतियोगिता होती है जब खुद से
होता है प्रयास पहले से बेहतर

करती है सम्मान दुनिया उनका
देते हैं जो परिणाम बेहतर अपना

नहा कर पसीने से वह
कर्मभूमि पर रचता इतिहास वह

मुश्किलें आती है हजार
बनाने में लक्ष्य अपना

होता है समाधान इसका
होता है अनुभव आनंद का

करें मां भारती को गौरवान्वित
देकर सर्वश्रेष्ठ प्रयास अपना

विनय पटेल
मंडला MP

Read More

शीर्षक : विनय की वंदना

कैसे जाने अंतर्ज्ञान को
ढूंढे कैसे जीवन में उसको।

संक्षिप्त जीवन में आज
खोलें विनय से राज।

होता है प्रभु का साम्राज्य
पहुंचते हैं जिसमें वंदना के साथ।

करता हूं वंदना विनय से आज
कैसे जाने प्रभु की प्राप्ति के राज।

लेकर जन्म माटी से आज
ढूंढे अल्पज्ञ समय में गहरे राज।

दिया है प्रभु ने अनंत ब्रह्मांड आज
छिपा है अनंत ब्रह्मांड का मन में राज।

करें वंदना प्रभु से आज
दूर करें हमारे जीवन से अंधकार आज।

Read More

करता है प्रेरित हमें यह संसार
होते हैं जिसके प्रभु आधार।

करें रचना उसकी आज
बनाए जो एक नई सृष्टि आज।

करें उन्नति विज्ञान में इतनी
पहुंचाएं ब्रह्मांड में एक नई सृष्टि।

-विनय कुमार पटेल

Read More

करें जीवन में एक विचार
हो विषय मृत्यु का इस बार।

कैसे जाने जीवन के राज
होता है संतुलन जिसका आधार।

करें मनन प्रकृति पर आज
सुलझाती है जो समस्या का राज।

करता हूं नमन अपने प्रभु को
रचा है जिसने हमें अपने अनुसार।

बताएं अपने जीवन के राज
मिट्टी की अनमोल कृति है हम आज।

आती है प्राण शक्ति हम में
ब्रह्मांड निर्माता से आज।

-विनय कुमार पटेल

Read More

मन का संदेश

कैसे समझें मन को आज
होती है इसमें शक्ति अपार

सोचे समझे लगाएं विवेक
निकालें रास्ते समृद्धि के अनेक

परिभाषा दें मन की आज
रहस्यों से भरा है मन आज

लगाएं मन को भक्ति में आज
पाएँ प्रभु के दर्शन आज

जगाए स्रोत शक्ति का आज
मन में पाएं अनंत शक्ति का राज

मन की शक्ति है कल्पना आज
खोलती है जो ज्ञान का द्वार आज

अनुशासन और दृढ़ संकल्प मिलकर आज
बनाते हैं मनुष्य को शक्तिमान आज

देता हूं मन को संदेश आज
नतमस्तक करते हैं देवता भी तुमको आज

करता हूं विश्व से निवेदन आज
अपनाएं शांति और सद्भावना आज

Read More

जीवन में त्रासदी :- दरिद्रता

आओ करें एक विचार
होती है क्या गरीबी की मार

आलस्य मूर्खता और समय की बर्बादी
देती है निमंत्रण जीवन में गरीबी सारी

मिटा देता है गरीबी जीवन में
जो होता है परिश्रम ही जीवन में

करें गरीबी पर एक प्रहार
बुद्धि और विवेक जीवन का आधार

होता नहीं है अस्तित्व इसका
यह तो है बस परिणाम मूर्खता का

आओ करें संकल्प एक
जीवन में करें विवेक

विनय पटेल

Read More

जीवन की साधना :- प्रेरणा

चलो करें प्रतिज्ञा आज
हो ना जीवन में कभी निराश

स्रोत होता है ऊर्जा का
समझो इस बात को आज

ढंग सोचने का
तय करता सफलता को आज

आए निराशा कभी जो आज
सोचे हैं बस एक राज

असफलता देती जन्म सफलता को
हो फिर निराश क्यों आज

होते हैं चमत्कार प्रेरणा से आज
जब मन में हो विश्वास

Read More

कैसे तोड़े समय के बंधन को
बना के जीवन में लक्ष्य के बंधन को

हो जीवन में विशाल प्रयास आपका
ढूंढे जीवन का विशेष प्रयास आपका

-विनय कुमार पटेल

Read More

कैसे पाएं प्रभु से शक्ति
होती है जब हृदय से भक्ति
श्रद्धा से करें नमन प्रभु को
जोड़े जीवन के लक्ष्य को प्रभु से
-विनय कुमार पटेल

Read More

करता हूं निवेदन प्रभु से आज
विवेक भर दे हम में अपार
करें चिंतन गलत सही का आज
बने विश्व में आदर्श आप
- विनय पटेल

Read More