"ऐसा जादू निरमोही ने डाला"

ऐसा जादू निरमोही ने डाला,



मन हुआ मतवाला।

बन गई मैं तो जोगन,



मिल गया मन भावन।

नाची मैं बिन पैजनिया,

बिन काजल, बिन बिंदिया।



बन गई मैं तो दुल्हन,

ऐसा मिला मुझे साजन।



नैना उसके कजरारे,

हम तो सब कुछ हारे।



ऐसा है बांसुरी वाला,

पहने है बैजन्ती माला,



वो गिरधर, वो गोपाला,

वो काली कमली वाला।



उसने है दिल को घेरा,

बैठ गया डाल के डेरा।



बन गई मैं बैरागन,

उसकी है अब हर धड़कन,

उसका है ये जीवन।



मेरा कान्हा, मेरा कृष्णा,

मेरा माधव, मेरा मोहन।

Hindi Poem by Aarti kumari : 111978253
Katha kunal 2 year ago

Katha__kunal is my Instragram id please chat with me

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now