Hindi Quote in Thought by ArUu

Thought quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

यहां हर कोई भाग रहा है
कुछ लोग ठहरने के लिए
कुछ सदा के लिए चलते रहने के लिए
कुछ भाग रहे हैं सपनों के पीछे,
तो कुछ अपनी ही नींद से दूर।
कुछ रिश्तों से बचने को,
तो कुछ नए रिश्तों की तलाश में।
कुछ भाग रहे हैं अतीत की परछाइयों से,
तो कुछ भविष्य की रोशनी पकड़ने के लिए।
कुछ अपने ज़ख्मों को छुपाने के लिए,
तो कुछ नई चोटें खाने के लिए।
कुछ दौड़ रहे हैं उम्मीदों के सहारे,
तो कुछ निराशा के अंधेरों में।
कुछ चाहते हैं बस सुकून का एक पल,
तो कुछ तलाश रहे हैं तूफ़ान का शोर।

कुछ भाग रहे हैं सवालों से,
तो कुछ जवाब बनने के लिए।
कुछ अपनी किस्मत से लड़ने के लिए,
तो कुछ तक़दीर के आगे झुकने के लिए।
कुछ भीड़ का हिस्सा बनने के लिए
कुछ एकांत के लिए
कुछ मौत के लिए
कुछ जीवन के लिए
और भाग रहे है सब
कुछ दुनिया से
तो कुछ खुद से
ArUu ✍️

Hindi Thought by ArUu : 111971857
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now