होली:
मन रंगा हो,तन रंगा हो
हमारा सम्पूर्ण साथ रंगा हो,
गोकुल रंगा हो,कान्हा रंगे हों
अयोध्या रंगी हो,राम रंगे हों
हमारा सम्पूर्ण भारतवर्ष रंगा हो।
राधा संग श्रीकृष्ण रंगे हों
गाँव रंगे हों, नगर रंगे हों,
धरा रंगी हो,धड़कन रंगी हो
हमारे प्यार का दृश्य रंगा हो।
* महेश रौतेला