Happy women's day 🌷
नारी करुणा की सागर, नारी भक्ति की गागर।
नारी में दुर्गा की शक्ति, नारी में कोमल अभिव्यक्ति।
नारी करती त्याग सदा ,नारी का योगदान बड़ा।
नारी धरा की है आभारी,नारी पर परिवार की जिम्मेदारी।
नारी दो मात्राओं से सुसज्जित,आ-ई का ऋण न जाए उतारी।
नारी अलंकृत लाज,मुस्कान,प्रेम,दया से जगत विधान करती है नारी।💐💞
*अर्चना सिंह जया,U.P.