English Quote in Poem by Kishore Sharma Saraswat

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in English daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

उपकार

आए हो जग में तो
उपकार करके जाओ,
नश्वर है ये काया
कुछ नाम करके जाओ।

रग रग में बह रहा है
स्वार्थ का जो शातिर,
तिलाजजि दो उसे तुम
परमार्थ की खातिर ।

औरों को सुख देकर बंधु
स्वयं भी सुख पाओगे,
मिट जाएगा अंधेरा जीवन से
भविष्य उज्ज्वल कर जाओगे।

जीना है नाम इसी का
किसी के काम आ जाओ.
छोड गठरी पाप की
भवसागर से तर जाओ।

आए हो जग में तो
उपकार करके जाओ.
नश्वर है ये काया
कुछ नाम करके जाओ।

- किशोर शर्मा 'सारस्वत

English Poem by Kishore Sharma Saraswat : 111953707
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now