टिपण्णी 💕
जान ना पहचान, तू मान या मत मान, पर मैं तेरा मेहमान, या आजकल कह सकते हैं कि मैं तेरा जबरदसती का दोस्त, सोशल मीडिया पर हर महिला मित्र को DEAR का प्रसाद बांटने वाले, पता नही ये कैसी बीमार मानसिकता के लोग होते हैं, फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करते ही इनबॉक्स में आकर के शुरू हो जाते हैं
पहला संबोधन...
हेलो डियर
बस पहले सेंटेंस ही मेरा माथा ठनक जाता है
फिर झट से दूसरा सवाल..फिर तीसरा फिर चौथा
कैसी हो डियर
क्या करती हो आप DEAR
DEAR रहती कहां है आप
DEAR आपकी स्माइल बहुत अच्छी है
DEAR आप बहुत खूबसूरत हैं
DEAR खाना पीना हुआ आपका
हर बात में हर सेंटेंस में आगे भी DEAR और पीछे भी DEAR
उसके सवाल का चौथा होता है और मैं उसकी तेहरवी कर उसे हमेशा के लिए फ्रेंड लिफ्ट से विदा कर देती हूं सीधे ब्लॉक, क्योंकि मुझसे इतना DEAR हजम नहीं हो पाता
आप मुझे संकीर्ण मानसिकता रखने वाली महिला बोल सकते हैं, पर पहले मुझे ये बताईए आपके घर परिवार की मां बहन बेटी या पत्नी को कोई अनजान पुरुष DEAR DEAR करेगा तो कैसा लगेगा, आपको लगेगा ना, ये DEAR की टॉफी बांट रहा है, वो फ्लर्ट करने वाला चरित्रहीन इंसान हैं ।
किसी भी अंजान महिला को इनबॉक्स चैटिंग में DEAR DEAR का मस्का लगाने वालों, अगर उसका आधा भी DEAR... SWEETHEART का दाना अपने परिवार में अपनी मां पत्नी बेटी या बहू को डालें तो घर में आपकी इज्जत और प्यार दोनों बढ़ जाएगा, फिर आपको सोशल मीडिया पर डियर डियर का प्रसाद हर किसी को बांटना नहीं पड़ेगा।
किसी भी महिला के लिए सभ्य संबोधन "मैडम" है और पुरुष के लिए "सर"
पुरुष वर्ग को अगर मेरी बात बुरी लगी हो तो मैं माफी चाहूंगी, हां अगर मेरी बात सही लगी है तो लाइक जरूर करिएगा थैंक यू
@Rose
@ROSE SAINI