कारगिल विजय दिवस.....
कारगिल की विजय का यह दिन महान,
वीरों के बलिदान से रोशन है आसमान।
उनके हौंसले और शौर्य है देश की पहचान,
अभि हर दिल में बसता उनका अभिमान।
देश की रक्षा में जिन्होंने दी जान,
उनका बलिदान हमें करता है वीरान।
हर घड़ी याद करें वो जाँबाज़ जवान,
उनकी वीरता से सजा है हिंदुस्तान।
कारगिल के पर्वत गा रहे हैं अभि-गान,
वीरों की गाथा है और दिलों में अरमान।
शत्-शत् नमन उन वीरों के नाम,
कारगिल विजय दिवस को सलाम।
©-अभिषेक चतुर्वेदी 'अभि'