हौले हौले ना यूं आप आया करो ,,,
ख्वाब बनकर हमें ना सताया करो ,,
धड़कनें कह रहीं ओ पिया ओ पिया ,,
मोहब्बत से दिल को सजाया करो ,,
ये है प्यासा चमन एक तेरे प्यार का ,,
बनकर सावन जरा बरस जाया करो ,,
आ ही जाते हो दिल के समंदर में जो ,,
बिना डुबकी लगाए ना जाया करो ,,
फूल बनने को तैयार कलियां यहां ,,
बन कर भंवरा जरा गुनगुनाया करो ,,
एक मद मस्त तन ले हिलोरे रहा ,,
इनकी लहरों में बस डूब जाया करो ,,