याद तुमने किया तो मैं आ ही गया ,,
धड़कनें हैं मेरी पर है दिल आपका ,,
इस जमीं पर नहीं कोई अपना मका ,,
मैं तो राही हूं मंजिल है दिल आपका ,,
मैं तो प्रेमी हूं मासूम से इश्क का ,,
मैं तो मेहमान हूं ये शहर आपका ,,
बस कशिश एक तेरी मोहब्बत की है ,,
मेहरबानी तेरी हो या कहर अपका ,,
एक यादों को लेकर चला जाऊंगा ,,
या फिर दिल में तुम्हारे ठहर जाऊंगा ,,
प्यार होगा मेरा और वफा भी मेरी ,,
सांसें होंगी मेरी और दिल आपका ,,