भूमि मुफ्त में मिल रही है
शर्त केवल इतनी
जितनी सूर्य उदय से।
सूर्यास्त तक दौड़ लगाकर ले लो।
सूर्य उदय हुआ
और दौड़ लगाई
लालच ने घेर लिया।
दौड़ अधिक लगा ली
सूर्य अस्त होने को आ गया।
दूर था प्रारंभिक बिंदु।
पत्नी और बच्चे
मचाने लगे शोर
पापा जल्दी आओ जल्दी आओ
सूर्यास्त हो रहा है
आदमी ने अपना अंतिम दम लगाया
प्रारंभिक बिंदु से दो कदम दूर
ऐसा गिरा
खून की उल्टी होकर
मर गया
दफन कर दिया उसे
3 फीट चौड़ी और 7 फीट लंबी जमीन में।
उसकी मैराथन खत्म हो गई।
#Marathon