Hindi Quote in Poem by Jatin Tyagi

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

ये उथल-पुथल उत्ताल लहर पथ से न डिगाने पायेगी
पतवार चलाते जायेंगे, मंजिल आयेगी-आयेगी

लहरों की गिनती क्या करना कायर करते हैं करने दो
तूफानों से सहमे जो हैं पल-पल मरते हैं मरने दो
चिर पावन नूतन बीज लिये मनु की नौका तिर जायेगी
पतवार चलाते जायेंगे …

अनगिन संकट जो झेल बढ़ा वह यान हमारा अनुपम है
नायक पर है विश्वास अटल दिल में बाहों में दमखम है
यह रैन-अंधेरी बीतेगी ऊषा जय-मुकुट चढ़ायेगी
पतवार चलाते जायेंगे …

विध्वंसों का ताण्डव फैला हम टिके सृजन के हेम -शिखर
हम मनु के पुत्र प्रतापी हैं वर्चस्वी धीरोदत्त प्रखर
असुरों की कपट कुचाल कुटिल श्रध्दा सबको सुलझायेगी
पतवार चलाते जायेंगे … ©️ जतिन त्यागी

Hindi Poem by Jatin Tyagi : 111935239
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now