वो आखिरी शाम थी
जब हमारी अंतिम बात हुई थी
ना तुमने अलविदा कहा ना मैंने
तुम्हारी बातों से ही पता चल गया था कि
तुम्हारे शब्द अलविदा से
कम नहीं है
मैं भी हां कर दी
क्योंकि तुम अपने फैसले से खुश दिख रही थी
और मुझे तुम्हें खुश देखना
अच्छा लगा
भले ही
मुझे सालों लगे तुम्हें भूलने में...