इंतजार
हर पल तेरा ही ख्याल आता है,
दिल में तेरी ही तस्वीर दिखाई देती है.
इंतजार की आग में जल रहा हूं,
बस तेरे आने की आस है.
हर सांस में तेरा नाम है,
हर धड़कन में तेरी याद है.
दिल धड़कता है बस तेरे लिए,
इंतजार की ये घड़ियां कितनी कठिन है.
आंखों में नींद नहीं आती,
रातें बेचैन होकर कटती है.
बस तेरे ही ख्वाब आते है,
इंतजार की ये तन्हाई कितनी खतरनाक है.
दिल टूटने का डर है,
फिर भी तेरा इंतजार करता हूं.
क्योंकि मुझे पता है,
एक दिन तू जरूर आएगी.
तेरे बिन जीवन अधूरा है,
तेरे बिन दिल बेचैन है.
बस तेरा ही इंतजार है,
क्योंकि तू ही मेरा दोस्त है.