आवश्यक नहीं चारपाई में चार पाऐ हों
हो सकता है गरीबी के कारण
चौथे पाऐ की जगह ईंट हो
आवश्यक नहीं
हरेक के पास स्वेटर हो
गरीब दो कुर्ता पहनकर
सर्दी को निकाल देता है
आवश्यक नहीं रोज भाजी बने
गरीब चटनी खाकर जीवन निकाल देता है।
आखिर
प्यार मोहब्बत और ये इश्क
अमीरों की चोचले हैं
गरीब दो रोटी
और एक लंगोटी में
जीवन निकाल देता है।