लोग भी कमाल है !
मौत होने के बाद
देने आते सहारे का जंजाल है
कोई पूछे उनसे
पूरी जिंदगी में क्या सवाल रहा है
जब जिंदा था
तो मिलने का ख्याल क्यू नही रहा है
अब मर गया हु
तो रो रहे देख कंकाल है !
कहा थे वो लोग
जब रोने के लिए रुमाल देने वाला ना रहा है
अब कहते है
मुझे मरा देख ,भगवान का क्या माया जाल है
अब भगवान को क्यों लाए
जब खुद से ही पूछने का एक ख्याल नहीं रहा है !!
अब जब बन गया हु आत्मा
तो दे रहा इनकी एक्टिंग को एक मिसाल है
बस पूछे ना कोई
मेरी रूह में क्यों दर्द हो रहा है
बस थक गया हु देख कर इनका झूठा मायाजाल है !!
मरने का दुख मनाने आए है
या खाना खाने आए है
फिर रोते हुए कहते है उसके मरने का बड़ा मलाल है !!
simran Creations