पूर्व जन्म के साथी कहीं न कहीं मिल जाते हैं। कभी कभी कोई अजनबी की भांति सड़क पर चलते चलते मुस्कुरा के चले जाते हैं, कभी कभी गहरी मित्रता हो जाती है, कभी-कभी कोई पुरानी दुश्मनी निकालने आ जाते हैं। विचित्र संसार है। कभी-कभी कोई दिल तोड के चला जाता है। सब कर्म फल है।