झूठ बोलके खुश हो लेते हो कैसे?
किसी को गलत बनाकर सो लेते हो कैसे?
कोई तो तालीम रही होगी तुम्हारी,
पल पल मे ज़ुबान पलट लेते हो कैसे?
चोरी कर लेते हो और फँसते भी नही,
सब को अपने साथ बना लेते हो कैसे?
जाल भी बिछाते हो और सहयोग भी करते हो,
इतना दोगला अपने को बना लेते हो कैसे?
छुप छुप के किसी को समझा लेते हो,
बात अपनी सही करवा लेते हो,
बड़े मकानों के छोटे सोच रखने वाले,
अपने आप को खोखला बना लेते हो कैसे?
#Anything