मुझे आसमां के ख्वाब मत दिखाना,
मुझे यही जमीं पे रहना है ,
मै नही चाहती ना पुरे होने वाले ख्वाब देखनाl
मुझे कोई रानी बनाने की बात मत करना,
मुझे यही एक औरत बनके रहना है,
में नही चाहती कोई ऐसी सत्ता हो जहाँ राजा तानाशाह हो।
मुझसे कोई स्त्री शशक्तिकरन् की बात न कहना,
श शक्तिकारन करा नहीं जाता खुद मे होता है,
मै नही चाहती कोई सिर्फ ऐसी बड़ी बड़ी बातें करके अपना खोखलापन दिखाये।
तुम चाहो अगर तो मुझे मेरे जैसी रहने देना,
आज़ाद, अल्हड़, बातूनी और बदसूरत,
मै नही चाहती मुझे कोई इन पैमनो पे मेरा मुलांकन् करे।
#Anything