Hindi Quote in Motivational by Birendra nath Thakur

Motivational quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

एक पीली खिड़की इस तरह खुलती है
जैसे खुल रही हों किसी फूल की पंखुड़ियाँ

एक चिड़िया पिंजरे की सलाखों को ऐसे कुतरती है
जैसे चुग रही हो अपने ही खेत में धान की बालियाँ

मेरे कुछ सपने अब सूख गए हैं
इन दिनों उनसे अलाव जलाता हूँ
और जो सपने हरे हैं
उन्हें बटोर कर एक बकरी की भूख मिटाता हूँ

मेरी भाषा का सबसे बूढ़ा कवि लाइब्रेरी से लाया है मोटी किताबें
चौराहे पर बैठ सोने की अशर्फ़ियों की तरह बाँटता है शब्द

मेरे पड़ोस की बुढ़िया ने ईजाद किया है एक यंत्र जिसमें आँसू डालो, तो
पीने लायक़ पानी अलग हो जाता है, खाने लायक़ नमक अलग

एक माँ इतने ममत्व से देखती है अपनी संतान को
कि उसके दूध की धार से बहने लगती हैं कई नदियाँ
जो धरती पर बिखरे रक्त के गहरे लाल रंग को
प्रेम के हल्के गुलाबी रंग में बदल देती हैं

Hindi Motivational by Birendra nath Thakur : 111932749
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now