सफलता ही मानव जीवन की कुंजी है ।प्रत्येक व्यक्ति जीवन के हर कार्य में सफल होना चाहता है ,परंतु जो ईमानदारी और कर्मठता से अपना कार्य करते हैं ,सफलता का सही स्वाद वही प्राप्त कर पाते हैं ।अपनी ओर से हमें पूरी मेहनत के साथ सफलता के लक्ष्य तक पहुंचने का प्रयास करना चाहिए । यदि हम पूर्ण एकाग्रता के साथ लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं ,तो निश्चित ही सफलता हमारे चरण चूमेगी। कभी-कभी यदि सफलता हाथ ना लगे तो हमें निराशा के गर्त में नहीं चले जाना चाहिए, क्योंकि पूरी तरह मेहनत करने के बाद भी यदि वक्त हमारे अनुकूल न हो तो सफलता प्राप्त होने में विलंब हो जाता है उस समय हमें हताश न होकर ईश्वर पर विश्वास करना चाहिए कि निश्चित ही प्रभू का विधान हमारे लिए मंगल मय होगा और जब अच्छा समय आएगा या समय हमारे अनुकूल होगा तो हमें सफलता अवश्य ही प्राप्त होगी । इस सकारात्मक सोच के साथ जीवन में सदैव सफलता के लक्ष्य की ओर बढ़ते रहना चाहिए।
इस पथ का उद्देश्य नहीं है
शांत भवन में टिक रहना ।
किंतु पहुंचना उसे सीमा तक
जिसके आगे रह नहीं है।
Dr Lalit Kishori Sharma
#Success