Hindi Quote in Good Morning by Birendra nath Thakur

Good Morning quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

रोज़ आते हैं चेहरे बदल के।
दिन बहुत गर्म हैं आजकल के।

धूप अंगार बरसा रही है
छाँव हर बार तरसा रही है
भोर आतंक की सहचरी है
साँझ भी आज कितनी डरी है

हैं सितारे ये, छींटे गरल के।
दिन बहुत गर्म हैं आजकल के।
इस क़दर धूल उड़ने लगी है
अब कहाँ फूल पर ताज़गी है
सिर्फ़ काँटे बड़े हो रहे हैं
हर क़दम पर खड़े हो रहे हैं

फूल तो हैं यहाँ एक पल के।
दिन बहुत गर्म हैं आजकल के।

Hindi Good Morning by Birendra nath Thakur : 111932345
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now