#MothersDay
क्या लिखूं कहां से शुरू करूं
मां शब्द मेरे लिए क्या हैं
ये तेरे जाने के बाद पता चला है
ऐ मां तू कहां चली गई
हम सब को तू अकेला छोड़ कहां चली गई
तू थी तो आशियाना में उजाला था
अब हर तरफ रोशनी तो है ऐ मां
पर तेरा मुस्कुराते चेहरे में जो उजाला था
अब वो कहीं भी नहीं है कहीं भी नहीं है मां।