#Idiot
हमें तो प्यार तुमसे उस दिन से हो गया था जिस दिन तुम कालेज नहीं आएं और बहाने से मैं तुम्हारे घर पहुंच गई थी कि नोट्स जो जरूरी था देना तुमको।
कहा भी मैंने कि पेज नं ४०को जरूर देख लेना तुमसे बहुत महत्वपूर्ण लिखाया था सर ने।।
पर तुम तो एक नंबर के इडियट निकले।
इतना भी नहीं समझ पाए कि उस पेज़ नंबर ४० में तो मेरा हाले दिल बयान था।
आज भी जब सोचती हूं तुम्हें तो हंसी आती नहीं।
किसी इडियट से पाला नहीं पड़ा मेरा।
आज भी पता है मुझे तुम्हें तो समझ ही नहीं आया होगा।