उलझे हुए मिजाज की लड़की हूं मैं
कभी कभी खुद की बातों में खो जाती हुं
तुम हिम्मत की बात मत करना
बड़ी बातों पर सब छोटी बातों पर अक्सर रो जाती हुं
बात बात पर रूठ जाने की आदत है मुझे
कभी कभी खुद से ख़फ़ा हो जाती हुं
वजह नहीं जानती हालातों की
मसला ये है कि मैं
बहुत जल्दी जज्बाती हो जाती हुं
मैं वो लड़की हूं जो इस मतलवी दुनिया में
हर रिश्ते दिल से निभाती हुं।