तुम ही तो हो चाहत हमारी
तुम ही तो हो धड़कन हमारी
एक बार ना देखे तो
जीना मुश्किल होता है
रात और दिन सब एक जैसा होता है
कैसे कहूं मैं जीना कितना मुश्किल होता है
ऐसे कैसे तुम साथ छोड़ सकते हो
ऐसे कैसे तुम आना छोड़ सकते हो
बेताब आंखें कह रही है
ये फरियाद मेरी सुन लो तुम
एक बार ही सही याद तो कर लो तुम
ये घड़ियां युही न बीत जाएं
बाद में मेरी तुझे याद न आए
कैसे कहूं जीना कितना मुश्किल होता है।
प्यार तो बस एक बार ही होता है
ये दिल सनम की याद में खो जाता है
मेरा प्यार सच्चा है तुम्हारे लिए
मेरा प्यार भरा दिल है तुम्हारे लिए
कैसे कहूं जीना कितना मुश्किल होता है
मुहब्बत के बिना जिंदगी अधूरी लगती है
एक साथी के बिना कुछ कमी सी लगती है
क्या तेरे यादों के सहारे जीना पड़ेगा मुझे
क्या युही गमों के सहारे जीना पड़ेगा मुझे
एक बार कह दो तुम्हें मुझसे प्यार नहीं है
इन आंखों को मेरा इंतजार नहीं है
छुपाओ नहीं इस प्यार को युही
पल भर की ये दुरी कर दो पुरी
प्यार के आगे सबको झुकना पड़ता है
एक साथी के लिए रास्ते में रूकना पड़ता है।
शुभ संध्या मित्रों।