एक तुम जो पुछ लो हाल मेरा
तो घर में रखी सारी दवाईयां फेंक दूं।
तुम क्या जानो मेरे दिल का हाल।
अलमारी में रखी दवाई को देखकर
बता सकते हो दिल का हाल।
क्यों जताते हो ऐसा कि कोई परवाह न हो।
तो घर में रखी सारी दवाईयां फेंक दूं।
कहते हो ध्यान रखा करो अपना।
अब बेजान ही पड़ी रहती हुं।
खाली दवाई की बोतलों के साथ।
ये हवाएं जब चलती है तो खाली बोतल भी।
नाचने लग जाती है और फिर लगता है कि तुम हो।
एक तुम हो जो पुछ लेते हाल मेरा
तो घर में रखी सारी दवाईयां फेंक दूं।