💐तोड़ कर बंदिशों की जंजीरों को,,
छोड़कर दुनिया की तमाम फिकरों को,,
प्यार हो जहां सिर्फ और कुछ भी नही,,,,
चल ऐसी एक नई दुनिया बनाते है।।💐
💐तेरा मेरा साथ हमेशा रहे,,,,
कोई हमको जुदा न कर सके,,,
प्यार हो जहां सिर्फ और कुछ भी नही,,,,
चल ऐसी एक नई दुनिया बनाते है।।💐
💐भूलकर सारे जमाने के गम,,,
तेरे लिए मेरा प्यार कभी होगा ना कम,,
प्यार हो जहां सिर्फ और कुछ भी नही,,,,
चल ऐसी एक नई दुनिया बनाते है।।💐
💐एक तू है तभी तो है वजूद मेरा,,,
जो तू नही तो जिंदगी में रखा है क्या?,,,,
प्यार हो जहां सिर्फ और कुछ भी नही,,,,
चल ऐसी एक नई दुनिया बनाते है।।💐
~कामिनी त्रिवेदी ✍️