अपनी चाय को यूँ ही छोड़कर, वापस आने पर चौंकना मत कि वो ठंडी क्यों हो गई है ? वो तुम्हारी थकान मिटाने के लिए, तुम्हें सुकून देने के लिए गरम ही थी लेकिन तुमने उसे अनदेखा किया, फिर उसे तो ठंडा होना ही था । अब तुम दुबारा गरम करके पीना भी चाहो तो वो स्वाद नहीं रहेगा जो पहले था ।
वैसे ये बात सिर्फ़ चाय के बारे में नहीं है ।
आप ज़िंदगी का स्वाद लेना चाहते हैं तो अपनी चाय को ठंडा होने से बचा लीजिए ।