Hindi Quote in Jokes by Utopian Mirror

Jokes quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

आज कल की भागमभाग जिंदगी में हर किसी के लिए हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसकी वजह से हमारा मन प्रसन्न रहता है और घर में खुशहाली रहती है। अगर घर में खुशहाली रहती है, तो परिवार के सदस्य तनावमुक्त रहते हैं।

इसलिए हम सभी को घर में बैठकर हंसी-मजाक करना चाहिए। इसके साथ ही नियमित रूप से जोर-जोर से हंसना चाहिए। हंसने से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है।

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक सकते। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

अब वो दिन दूर नहीं जब पति-पत्नी के बीच डिजिटल लड़ाई कुछ इस तरह होगी
बीवी- ना जाने कौन-सी घड़ी में मैंने तुम्हारी Friend request accept की थी ।

पति- पत्थर पड़ गये थे मेरी अक्ल पे जो तुम्हारी DP को Nice Pic कहा था ।

बीवी- मेरी अक्ल पे भी परदा पड़ा था जो तुम्हारी Pic पे Handsome Look का comment किया था।
पति- अच्छा होता तुम्हें उसी वक्त unfriend कर देता...

बीवी- मैंने भी उसी वक्त तुम्हें Block किया होता तो आज ये दिन ना देखना पड़ता ।

Hindi Jokes by Utopian Mirror : 111921513
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now