एक तुम मिले की जहाँ मिला।
दोस्ती का सुंदर संसार मिला,
परेशांन दिल को राहत मिली,
कह सकु दिल से जो दर्द मिला,
एक तुम मिले की जहाँ मिला।
तुझसे सुरुवात का मौका मिला,
जीवन जीने का फिर सिला मिला,
धड़कन को फिर जवानी मिली,
दर्द पार लगाये वो जिंदगानी मिली,
एक तुम मिले की जहाँ मिला।
शिकवे,शिकायत से निजात मिला,
कारवा जीवन का चलता मिला,
गलती से सीख का सबक मिला,
खुशीयो का अपार भंडार मिला,
एक तुम मिले की जहाँ मिला।
साथ घूमने का नया बहना मिला,
तन्हाई चिर फिर नया सवेरा मिला,
भुली यादों का गुजरा जमाना मिला,
' राज' के ना बहे आँसू वो परवाना मिला,
एक तुम मिले की जहाँ मिला।
भरत (राज)